पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के जनजातीय बहुल गांव सिक्की कला स्थित पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित हाईस्कूल और नौडीहा प्रखंड के नामुदाग गांव स्थित श्याम बिहारी सिंह प्लस-2 हाईस्कूल के भवनों के जीर्णोद्धार व अन्य संसाधनों के विकास पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद की राशि से कार्य को क्रियान्वित करने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रविवार को दोनों स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि काम पूरा होने के बाद पलामू जिले में दोनों विद्यालय संसाधनों की दृष्टि से सर्वाधिक माडर्न विद्यालय बन जाएंगे। दोनों विद्यालयों में अन्य आवश्यक व्यवस्था व सुविधा देने का भी सरकार प्रयास करेगी। वित्त मंत्री ने सिक्की कला गांव के हाईस्कूल को भविष्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.