हरदोई, फरवरी 6 -- अतरौली। विकास खंड भरावन के महीठा गांव में मां मंशा देवी मन्दिर प्रांगण में राजकुमार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को निः शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता पंकज शुक्ला नें बताया क्षेत्र में कई जगहों पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगातार जारी हैं। महीठा में सीतापुर आंख अस्पताल के प्रशिक्षित चिकित्सको द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ.श्रुति सक्सेना नें बताया 1070 मरीजों में 73 को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला, बाबू जी नेवादा, पुत्तनी शुक्ला, भोला शुक्ला मनमोहन शुक्ला, रामजी रामू सिंह रैकवार विनय कुमार तिवारी सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.