रांची, अप्रैल 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी गुलजार रोड स्थित ट्रू हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर प्रांगण में शनिवार को निःसंतान दंपतियों के लिए निशुल्क जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। बेला इनिटीस रांची से आयोजित शिविर में डॉ. सबिता ने करीब 40 महिलाओं की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त जेनरल स्त्री रोग की भी जांच किया गया। शिविर को सफल बनाने में जाहिद परवेज, पंकज, निशा, शरजील अंसारी, मेराज आलम, अनीका, अदीबा, नबील, आरिफ मून और फारूक ने सराहनीय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...