निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से बढ़ी जागरूकता,सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी,एक संवाददाता। मॉडल सदर अस्पताल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। शिविर में हृदय रोग,मस्तिष्क संबंधी समस्याएं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे सैकड़ों मरीजों को लाभ मिला। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से आयोजित शिविर जिले के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय पर रोगों की पहचान संभव हो पा रही है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गहन जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.