बदायूं, नवम्बर 16 -- वजीरगंज। ब्लाक वजीरगंज के ग्राम पंचायत ब्यौली में मां सुशीला देवी की नवम पुण्य तिथि पर मां सुशीला देवी मेमोरियल जन कल्याण अभियान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दीपक माथुर के नेतृत्व में किया गया। इसका उद्घाटन एमओआईसी वजीरगंज डॉ. राजकुमार सिंह एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश राजपूत, डेंटल सर्जन डॉ. सलमान अंजुम, नेत्र सर्जन डॉ. उत्पल रस्तोगी, फिजिशियन डॉ. विजेंद्र बाजवा, यूनानी डॉ. कौशल कुमार एवं बरेली के डॉक्टरों द्वारा 750 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद तहसीन द्वारा किया गया। शिविर में विश्वनाथ प्रजापति सामाजिक कार्यकर्ता, नेत्र परीक्षक दीपक माथुर, सुमित माथुर, मुनीश माथुर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.