रुडकी, अप्रैल 20 -- रुड़की। पुरानी तहसील परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। समाजसेवी अंकुश राज की ओर से आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन समेत विभिन्न चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराईं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने आयोजन को सराहनीय पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- 250 रोगियों की नि:शुल्क जांच, दी गई दवाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...