जौनपुर, मार्च 16 -- जौनपुर। हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को जहांगीराबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें वाराणसी के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शिविर में कार्डियोलॉजी डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय, नेफ्रोलॉजी डॉ. नितिन वाजपेयी और डॉ. शिवेन्द्र सिंह, पैथोलॉजी डॉ. अनिल पाठक सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। डॉक्टर मौजूद रहे। डॉ. शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द होने पर स्वयं दवा लेने की बजाय समय पर जांच कराना जरूरी है। डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय ने हृदय रोगों में समय पर पहचान और उपचार के महत्व पर जोर दिया। शिविर में लगभग 150 मरीजों का परीक्षण किया गया। ब्लड शुगर, बीपी, यूरिन जांच के साथ निःशुल्क दवाइयां दी गईं। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह, पूर्व चेयरमै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.