निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की हुई जांच
पीलीभीत, मार्च 15 -- पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष अभियान के तहत नगर पालिका परिषद और सोशियो वाईटल नेटवर्क फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने डॉक्टरों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं। चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी। जांच के बाद जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सुशांत तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सहयोग से नगरीय अस्पताल की चिकित्सा टीम द्वारा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.