भागलपुर, मार्च 9 -- वैदिक जागृति मंच के द्वार रविवार को एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सरदारी चौधरी उच्च विद्यालय, सुल्तानगंज में किया गया। इस शिविर में विभिन्न स्थानों से कई गणमान्य चिकित्सक भाग लिए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। शिविर को सफल बनाने में वैदिक जागृति मंच के सभी कार्यकर्ता लगे हुए थे। वैदिक जागृति मंच के अध्यक्ष दीपांकर प्रसाद उर्फ संजय ने बताया कि आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में कई गणमान्य चिकित्सक ने भाग लेकर परिजनों को निःशुल्क जांच करते हुए परामर्श दिया। शिविर का उद्घाटन विभिन्न स्थानों से आए चिकित्सक के साथ-साथ बीडीओ संजीव कुमार, मुरारका कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.