पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध अस्पताल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत तीन स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान कालीबाड़ी, दूधिया मंदिर और बरहा गांव स्थित दुर्गा देवी मंदिर में लगे शिविरों में कुल 160 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उपचार व परामर्श दिया गया। कालीबाड़ी में आयोजित शिविर में डॉ. परीक्षित सिंह के नेतृत्व में 40 मरीजों का परीक्षण किया गया। दूधिया मंदिर में डॉ. अमृता सिंह की टीम ने 30 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं। जबकि बरहा गांव स्थित दुर्गा देवी मंदिर में डॉ. मुकेश पाण्डेय के नेतृत्व में 90 मरीजों की जांच की गई। सभी शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श देने के साथ ही हीमोग्लोबिन व ब्लड शुगर की निःशुल्क ज...