रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, संवाददाता। गांधीनगर कॉलोनी में सीसीएल जन आरोग्य केंद्र की ओर से शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की नि:शुल्क जांच की और उचित सलाह दी। शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई और नि:शुल्क दवा दी गयी। शिविर के आयोजन में डॉ प्रीति तिग्गा सीएमओ, डॉ अनिता होरो, डॉ अनिता कुमारी, डॉ नीलू कुमारी, डॉ अंबरीश, डॉ शिल्पी झा, डॉ आशिमा, डॉ पायल, डॉ बेंजीमन, मुन्ना सिंह, कमलेश पंडित व सभी पारा मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.