दुमका, जनवरी 21 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत भवन में मंगलवार को गौरी देवी अस्पताल दुर्गापुर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरसाबाद पंचायत के मुखिया राजू पूजहर ने चिकित्सकों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया एवं शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 लोगों ने भाग लेकर जांच व परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा आंख, दांत, पेट से संबंधित रोग, मोटापा, बुखार एवं चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में अस्पताल के डॉ. बृंदावन दास, डॉ. साबिर खान, डॉ. कौशिक दास, डॉ. जिबी जुदाई सरन सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नवयुवकों नयन दां,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.