सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। खलासी लाइन दुर्गापुरी स्थित श्रीसिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में धनवंतरी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर अमित शर्मा ने महिलाओं को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और हड्डियों में कैल्शियम की जांच निशुल्क की गई। संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ रामकुमार चावला, सचिव डॉ ममता चावला के नेतृत्व में आयोजित कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों, फिजिशियन, स्त्री रोग, नेत्र, दंत, त्वचा एवं बाल रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। डॉ ममता चावला ने एनीमिया और उसके उपचार पर प्रकाश डाला। वार्ड पार्षद सीमा कात्यानी सहित जनप्रतिनिधियों और मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.