निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिला प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी तिलोत्तमा और नंदनी मैडम ने प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी तिलोत्तमा ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा सिलाई-कढ़ाई केवल एक हुनर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम है। आप इस प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार अपना कर एक सफल उद्यमी बन सकती हैं। यह एक ऐसा हुनर है जिसकी मांग हर क्षेत्र में हमेशा रहती है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य गोविंद राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत और द्रौपदी महतो ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.