बुलंदशहर, मार्च 29 -- क्षेत्र के गांव बड़ौदा में पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी के नेतृत्व में श्रवण सहाय संस्था के सहयोग से निःशुल्क श्रवण मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 71 मरीजों के कानों की जांच की गई, जिनमें से 65 जरूरतमंदों को श्रवण मशीनें वितरित की गईं।शिविर में डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. सोनल शर्मा, डॉ. शान अंसारी तथा आयुष्मान हॉस्पिटल के फैजान चौधरी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। इस पहल से सुनने की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान एक समग्र स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें आंखों की जांच, बीपी, शुगर और कान संबंधी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में करीब 460 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह सोलंकी, किरणपाल सिंह, रामसिंह, देवी सिंह (प्र...