गाजीपुर, मार्च 9 -- खानपुर। क्षेत्र के नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम प्रांगण में सोमवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वैष्णो स्थल बाबा कीनाराम नायकडीह शोध एवं सेवा संस्थान क्री कुंड वाराणसी के सहयोग से लगाया गया। शिविर का शुभारंभ महंत विनय दास ने बाबा कीनाराम की आरती के साथ किया। वाराणसी से आई आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की आंखों की जांच की। कुल 77 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। कई मरीजों को दवाएं दी गईं, जबकि 53 मरीजों को गंभीर समस्या होने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा अस्पताल रेफर किया गया। इस अवसर पर डॉ. जियाउ, डॉ. चेतना, श्रेया तिवारी, हिमांशी पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.