कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विवि के प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी और रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने किया। शिविर में 136 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें 68 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को फल, जूस और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी ने बताया कि संस्थान समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिससे छात्रों को प्रेरणा मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.