निःशुल्क शिविर में 145 मरीजों की जांच, बांटी दवाइयां
बुलंदशहर, जून 4 -- सिविल लाइंस स्थित मोहन हॉस्पिटल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स एवं कैलाश हॉस्पिटल (नोएडा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लगभग 145 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श व निशुल्क जांच का लाभ उठाया। कैलाश हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम कुमार के साथ मोहन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएम अग्रवाल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेहर नारायण ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) और कोलेस्ट्रॉल सहित विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, प्रदीप अग्रवाल, सूर्य भूषण मित्तल आदि रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.