निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से
सोनभद्र, मई 23 -- सोनभद्र। जिलापूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह जून 2026 के लिए अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जायेगा। यह वितरण जनपद की समस्त उचित दर दुकानों पर 25 मई से 10 जून तक किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न 01 किलोग्राम गेहूं एवं 04 किलोग्राम चावल निःशुल्क वितरित किया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से ओटीपी आधारित अथवा मोबाइल ओटीपी सत्यापन के जरिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जून का निशुल्क राशन 25 मई से बंटेगा जिन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.