दुमका, मई 31 -- जामा, प्रतिनिधि। युवाओं को स्वावलंबी बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से सुगनीबाद स्थित योगा प्लेस में व्यावसायिक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय युवाओं को योग के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योग शिक्षक पुरूषोत्तम दर्वे ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र योग प्रशिक्षक एवं योग थेरेपिस्ट के रूप में रोजगार प्राप्त करने तथा स्वरोजगार स्थापित करने में सहायक होगा। यह भी पढ़ें- सरकारी विभागों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे इस प्...