निःशुल्क योग क्लास के 10 वर्ष पूरे, धूमधाम से मनी वर्षगांठ
गिरडीह, जून 15 -- गिरिडीह,प्रतिनिधि। श्री आरके महिला कॉलेज परिसर में संचालित निःशुल्क योग क्लास के सफल 10 वर्ष पूरे होने पर रविवार (14 जून) को 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति के नेतृत्व में विशेष योग सत्र और पांच कुंडीय यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बच्चों को यज्ञ विज्ञान के चिकित्सीय लाभ बताए गए। साथ ही सभी ने प्रतिदिन एक घंटा योग करने और गायत्री मंत्र के पाठ का संकल्प लिया। समारोह में भजन-कीर्तन के बाद नियमित आने वाले योग साधकों को पतंजलि के स्वदेशी उत्पाद देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रथम स्थान रेखा तर्वे, लक्ष्मी छाया व माला बनर्जी; द्वितीय स्थान रेखा सिन्हा, मंजू प्रसाद व मृदुला सिन्हा और तृतीय स्थान आशा चौरसिया, सुनीता घोष व प्रमिला सिन्हा ने प्राप्त किया।डिजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.