निःशुल्क मोटापा निवारण शिविर 3 जून से
शाहजहांपुर, जून 1 -- भारतीय योग संस्थान (पंजी.) द्वारा शहर में पांच दिवसीय निःशुल्क मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या के माध्यम से मोटापे तथा उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार मोटापा मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, घुटनों के दर्द और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 3 जून से 7 जून तक मारवाड़ी पाठशाला, गुरान तलेया, में किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.