आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ 2026 में जनपद के किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के उन्नत बीजों के निःशुल्क मिनीकिट उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पोषणयुक्त एवं जलवायु अनुकूल फसलों की खेती के प्रति प्रोत्साहित करना, उत्पादन बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश से प्राप्त आवंटन के अनुसार जनपद को श्रीअन्न फसलों के कुल 6062 मिनीकिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक कृषक कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर दिनांक : 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- किसानों में सांवा और कोदो का बांटा जाएगा मुफ्त बीज बुकिंग के बाद पात्र किसानों का चयन ...