आगरा, फरवरी 18 -- श्रीकृष्ण लीला समिति की ओर से महिला उत्थान समिति केंद्र पर कंप्यूटर एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला का मंचन वर्ष 1924 से वाटर वर्क्स के पास गोशाला प्रांगण में निरंतर किया जा रहा है। बताया कि वर्ष 2005 में स्वर्गीय विनोद कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कृष्ण लीला मंचन नए स्वरूप में शुरू किया गया। तब से समिति निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि लगभग 40 दानदाताओं के सहयोग से एक भवन क्रय किया गया, जहां महिला उत्थान समिति का गठन किया गया। वर्ष 2015 से इस केंद्र पर महिलाओं को निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महामंत्री विजय रोहतगी ने बताया कि महिलाओं की आवश्यकताओं और वर्तमान समय की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.