निःशुल्क पापकॉर्न व मोटराइज्ड मशीन के लिये आवेदन आमंत्रित
कुशीनगर, जुलाई 7 -- कुशीनगर। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के परम्परागत व अन्य कारीगरों को निःशुल्क मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग मशीन तथा पापकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य इच्छुक कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र के साथ निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक व कार्य से संबंधित व्यावहारिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में 9 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिये करें ऑनलाइन आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.