मिर्जापुर, मई 4 -- चेतगंज। विकास खंड कोन के चील्ह गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और करीब 300 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर का आयोजन आरजे शंकर आई कैंप हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान 25 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 50 मरीजों को उच्च रक्तचाप के कारण ऑपरेशन के लिए अयोग्य पाया गया।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन शशांक जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सहायक गवर्नर रोटेरियन विष्णु खंडेलवाल, रोटेरियन संदीप जैन एवं सचिव आशीष मेहरोत्रा भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आज ग्राम प्रधान अनिल...