निःशुल्क नेत्र शिविर में 170 मरीजों की हुई
जौनपुर, अप्रैल 16 -- थानागद्दी। क्षेत्र के बेहड़ा गांव में बुधवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में लगे इस शिविर में कुल 170 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। समाज सेवी ध्रुव कुमार सिंह एवं आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 170 मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान 45 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें लेंस प्रत्यारोपण विधि से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए तय तिथि प्रदान की गई है। श्रीगणेशराय महाविद्यालय के सेवानिवृत्त भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.तारकेश्वर सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आंखों से संबंधित बीमारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.