हरदोई, फरवरी 11 -- हरियावां। डीसीएम श्रीराम चीनी मिल हरियावां द्वारा बुधवार को मिल परिसर के बाहर निःशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन हरियावां क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान एवं चीनी मिल के एचआर हेड आलोक मिश्रा ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों की आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने कुल 144 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की, जिसमें कई लोगों को मौके पर ही चश्मे एवं दवाएं वितरित की गईं। 75 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। अकाउंट हेड अरुण गुप्ता, सीएसआर अपूर्व द्विवेदी, दिशा, हिमांशु, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां से डॉ. कुमार शाश्वत, सीतापुर आंख अस्पताल से डॉ. स्वप्निल, शैलेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.