देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। झाझरा स्थित डॉ. केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल ने 'बोधि उत्सव योजना 5.0' के तहत निःशुल्क नेत्र शिविर एवं मोतियाबिंद सर्जरी योजना शुरू की है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. (ले. कर्नल) राहुल शुक्ला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ इलाज पहुंचाना है। मार्केटिंग हेड डॉ. प्रशांत भटनागर ने कहा कि शिविर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण के साथ पात्र मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूसुफ रिज़वी के नेतृत्व में डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. तृप्ति मोंगिया, डॉ. ललित सुन्द्रियाल एवं डॉ. रवि कंसल की टीम सेवाएं देगी। अस्पताल के अनुसार, यह सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है। हालांकि, खून की जांच व अन्य रोगों की दवाएं इसमें शामिल नहीं हैं। प्रीमियम लेंस के लिए अस्पताल की निर्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.