रामगढ़, फरवरी 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ बाजार समिति के समीप स्थित ललिता नेत्रालय में शुक्रवार को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ और ललिता नेत्रालय के संयुक्त सौजन्य से लगाया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आमजन, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ और ललिता नेत्रालय की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी रामगढ़ पिछले 40-50 वर्षों से लगातार नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविरों का आयोजन कर समाज से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.