अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ पर्ल डिस्ट्रिक्ट 3110 द्वारा क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. मनोज जादौन की स्मृति में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सैनी आई सेंटर, गांधी आई हॉस्पिटल के सामने किया गया। संचालन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस सैनी ने किया। उद्घाटन मनोज जादौन की पत्नी सुनीता जादौन, असिस्टेंट गवर्नर आलोक चतुर्वेदी ने किया। जांच के बाद 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम में अखिल अग्रवाल, आलोक झा, विपिन गुप्ता, निरेंद्र शर्मा, मनोज वर्मा, हरवंश सहाय, राजेश गुप्ता, जयरामदास नवलानी, कुनाल अग्रवाल शामिल रहे। क्लब अध्यक्ष सीए राजीव वार्ष्णेय, सचिव नवीन वर्मा, कोषाध्यक्ष सीए रोहित खंडेलवाल ने सहभागिता निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...