पूर्णिया, अप्रैल 13 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।जन चेतना क्रांति संघ एवं हिमाल आंखा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में तंजीमिया मदरसा प्रांगण बड़ाईदगाह में निःशुल्क नेत्र एवं कान जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समाजसेवी मो. मनोवर हुसैन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर जांच कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमौर के पूर्व विधायक सबा जफर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार पासवान भारती, उप प्रमुख मो. फैजान तथा जन चेतना क्रांति संघ के संयोजक एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह मौजूद थे। शिविर में हिमाल आंखा अस्पताल के प्रबंधक श्याम नारायण यादव, डॉ. सूर्यनारायण साह एवं डॉ. सुरेश मंडल सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने आधुनिक मश...