रांची, मई 2 -- रांची। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (बरियातू शाखा) द्वारा रविवार सुबह 10 बजे से करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। सचिव अनुपमा प्रसाद के अनुसार, शिविर में नेत्र जांच के साथ अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे, जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सक उचित परामर्श देंगे। यह पहल मुख्य रूप से जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...