निःशुल्क धान का बीज वितरित
गंगापार, जून 11 -- गुरुवार को जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड टिकरी कला बारा प्रयागराज के तत्वावधान में एस एम सहगल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे बोलस्ट्रिंग एफपीओ परियोजना के द्वारा क्षेत्र के 120 किसानों को विष्णु भोग धान का बीज नि शुल्क वितरण किया गया। कपनी की चेयरमैन रश्मि शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से महिला एफपीओ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करती है।इसी क्रम में निःशुल्क धान के बीज का वितरण भी किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से गायत्री सिंह, अंकिता सिंह, सीईओ पंचराज शुक्ला, एसएम सहगल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अरुण कुमार शुक्ला, किसान अजीत द्विवेदी, समर जीत बिंद, आशुतोष द्विवेदी, राधे मोहन पाल, सुबोध पाल, राहुल पाण्डेय, अनमोल, अनिल बिंद आदि उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.