निःशुल्क जांच व ऑपरेशन के लिए एम्स भेजा
दुमका, जुलाई 17 -- जामा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा से मंगलवार को 11 हृदय रोगियों को निःशुल्क जांच एवं आवश्यक हार्ट ऑपरेशन के लिए एम्स देवघर भेजा गया। यह पहल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिधर मिश्र के नेतृत्व में तथा आरबीएसके जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. रिजवान अंसारी एवं आरबीएसके जामा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार महतो के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। एम्स देवघर भेजे गए मरीजों में संजना कुमारी नयाडीह, सुमित्रा कुमारी, ऋषि कुमार, वर्षा कुमारी एवं अरनव कुमार मेघुवा, रोशनी कुमारी, सोनाली हांसदा बंधा, ओमी कुमारी सिरसा, रुस्तम राय कुंडाडीह, मीना हांसदा एवं एनी हांसदा तरबंधा शामिल हैं। मौके पर चिकित्सा टीम ने बताया कि सभी मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार उनका निःशुल्क उपचार एवं हार्ट ऑपरेशन कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.