उरई, नवम्बर 30 -- दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में शनिवार काे आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अंडा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा एवं सहायक अखिलेश कुमार की मौजूदगी में क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 104 मरीजों काे देखा गया। शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति से विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श और औषधि वितरण किया गया। मौके पर पहुंचे मरीजों की नाड़ी परीक्षण, रक्तचाप, त्वचा संबंधी समस्याओं, जोड़ों के दर्द, पाचन तंत्र और सामान्य बीमारियों की जांच की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। राजीव अग्रवाल व्यवस्था में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.