निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 211 पशुओं का हुआ उपचार
भागलपुर, जुलाई 21 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट एसएसबी 12वीं वाहिनी द्वारा मंगलवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती जीवंत गांव सिंघीमारी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर का संचालन सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) रॉबिन तिवारी ने किया।शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, रोगों की रोकथाम और समय पर टीकाकरण के संबंध में चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। शिविर में कुल 211 पशुओं का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 36 पशुपालक लाभार्थियों को इस कार्यक्रम का लाभ मिला।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.