सिमडेगा, अप्रैल 12 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। पीएम श्री एसएस प्लस टू उवि स्थित सामुदायिक भवन में डॉ आलम हॉस्पिटल के तत्वावधान में अगामी रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से दंत चिकित्सक डॉ एम एम आलम, डॉ एस कलीम, जनरल फिजिशियन सहित नर्स एवं अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। मौके पर 116 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में सुभाष साहू, मुखिया विमला देवी, बालमुनी लुगुन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.