कुशीनगर, मार्च 12 -- कुशीनगर। जिले के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के लिये मार्च माह के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 12 से 28 मार्च के मध्य कराया जायेगा। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि वितरण से पूर्व उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारियों से संबंधित एसडीएम द्वारा कराया जायेगा। इसमें अन्त्योदय राशनकार्डों पर 10 किग्रा. गेहूं तथा 25 किग्रा. फोर्टिफाइड चावल (35 किग्रा० खाद्यान्न) प्रति कार्ड वितरण होगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 1 किग्रा, गेहूं व 4 किग्रा. फोर्टिफाइड चावल (5 किग्रा खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जायेगा। इसके अलावा अन्त्योदय कार्डधारकों में प्रति कार्ड 3 किग्रा. चीनी 18 रुपये प्रति किग्रा. की दर से वितरित किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.