निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 5 से 18 अगस्त तक
कुशीनगर, अगस्त 4 -- कुशीनगर। जिले के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जुलाई माह के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 5 से 18 अगस्त के मध्य कराया जायेगा। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि वितरण से पूर्व उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारियों से संबंधित एसडीएम से कराया जायेगा। अन्त्योदय राशनकार्डों पर 10 किग्रा. गेहूं तथा 25 किग्रा. फोर्टिफाइड चावल कुल 35 किग्रा खाद्यान्न प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 1 किग्रा. गेहूं व 4 किग्रा. फोर्टिफाइड चावल कुल 5 किग्रा. खाद्यान्न प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जायेगा। यह भी पढ़ें- खाद्यान्न का वितरण आज से 18 तक होगा खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.