देवरिया, अप्रैल 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भागलपुर में शुक्रवार को नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 127 मरीजों का जांच हुई। चिकित्सकों ने पुरुषो में ज्यादा मुख, प्रोस्टेट, ब्रेन, गला, पेट, फेफड़ों आदि जबकि महिलाओं में ज्यादा स्तन, मुंह, गर्भाशय, अंडाशय, त्वजा आदि की समस्या से जूझ रहे लोगों की जांच की।कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया तथा सहायक चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने कैंसर होने की लक्षण के बारे में उन्हें परामर्श दिया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजत कुमार, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. मूलचंद चौधरी, अजय श्रीवास्तव, सत्यवती तिवारी, रामकेश यादव, बिपिन शर्मा, नारद मुनि, रामसूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.