मथुरा, मार्च 15 -- केएम अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में जटिल घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी अब स्थानीय स्तर पर ही सफलतापूर्वक की जा रही है। इसमें बिहार के 40 वर्षीय बृजगोपाल को अस्पताल में दवाइयों के खर्चे पर निःशुल्क कूल्हा प्रत्यारोपण कर नई जिंदगी दी गई। सड़क हादसे में कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद वह कई महीनों से चलने-फिरने में असमर्थ था और आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा था। केएम अस्पताल में जांच के बाद अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डा. हर्षित जैन, डा. ललित राघव और डा. रामधन नारानिया ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की सलाह दी। कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देश पर विशेषज्ञ टीम डा. ललित राघव, डा. रामधन, डा. आशीष शर्मा, डा. विराज मिश्रा तथा एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डा. अंचल जैन व डा. दीक्षा ने निःशुल्क सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद मरीज अब सामान्य रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.