मिर्जापुर, फरवरी 9 -- चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मदन पट्टी गांव के मैदान पर तीस दिवसीय निःशुल्क कबड्डी शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। शिविर में क्षेत्र के गड़गेड़ी,कमासिन,कोल्हुआ,गहिया,दलापट्टी,डिगुरपट्टी व चील्ह समेत दर्जनों गांवों के 16से 18आयु वर्ग के बालक,बालिकाएं शामिल हुए। कबड्ड़ी शिविर में तीस दिनों तक युवाओं को कबड्डी की बारीकियां सीखाइ जाएंगी। इंटरनेशनल खिलाड़ी, कोच शिवराम बिंद बालक-बालिकाओं की अलग-अलग टीमें बनाकर कबड्डी खेल की ट्रेनिंग दे रहे हैं। एकेडमी के संयोजक संतोष यादव की ओर से शिविर का आयोजन किया गया है। विजय यादव फौजी,जय प्रकाश यादव फौजी,अंशुमान,राजदेव यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.