चक्रधरपुर, मई 4 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत में सोमवार को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर सह योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ मैनुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों से आए मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान योग ट्रेनर माधवी प्रधान एवं प्रवीण जी द्वारा नियमित योग के लाभ और बीमारियों में उपयोगी योग के विषय में बताया गया। साथ ही चिकित्सक अंसारी जी के द्वारा मरीजों को आयुष चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिया गया तथा विभिन्न संक्रमण संबंधी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- हाटगम्हरिया में नि:शुल्क आयुष शिविर लगा इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीणों को स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.