निःशुल्क आयुष्मान कैंप में 80 लाभार्थियों को मिला कार्ड
सीतापुर, मई 19 -- पिसावां, संवाददाता। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कुतुबनगर कस्बे में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप आयोजित हुआ। कैंप में लगभग 80 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का पंजीकरण कर कार्ड जारी किए। कैंप का संचालन बीपीएम शैलेश वैश्य, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीरेंद्र विक्रम त्रिवेदी, एनएम रागिनी पटेल, पंचायत सहायक प्रियंका राठौर, सीएचओ प्रियंका रैकवार तथा आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने किया। टीम ने लाभार्थियों को योजना की जानकारी भी दी गई। आयुष्मान कार्ड धारकों को अब सरकारी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.