लखीसराय, अप्रैल 18 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अलीनगर पंचायत के इंगलिश गांव के निःशक्त ग्रामीण बबलू यादव ने थानाध्यक्ष और अंचल पुलिस इंसपेक्टर से प्राथमिकी से नाम हटाने की मांग की है। वे दोनों पैर से निःशक्त हैं और मुश्किल से चल फिर सकते हैं। इसके बाद दस रोज पूर्व में कराई गई प्राथमिकी में उनका नाम दिया गया है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से निःशक्त होने के कारण पेंशन देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्रताड़ना की शिकार महिला ने एसपी से लगायी फरियाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...