देहरादून, मार्च 27 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से दून में चल रही देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग में निंबस क्रिकेट एकेडमी और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड-2 में निंबस क्रिकेट एकेडमी और दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 39 ओवर में 8 विकेट पर 239 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें विशाल पांडेय ने 65, हर्षवर्धन ने 63, प्रियांशु सिंह ने 30, हिमांशु ने नाबाद 23 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। दून स्ट्राइकर्स के लिए राज तोपवाल ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज निबंस एकेडमी के गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाए और पूरी टीम 15.5 ओवर में 53 रनों पर ढेर हो गयी। टीम में राव यूनीस के 12 रनों के अलावा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.