लातेहार, फरवरी 20 -- चंदवा प्रतिनिधि। डुमारो पंचायत के निंद्रा कारीटाड स्थित नौ स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक स्थल पर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी थोलवा टाना भगत की 130वीं एवं भोला टाना भगत की 150वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत समुदाय के तत्वावधान में आयोजित समारोह में क्षेत्र के लोगों ने वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत टाना भगत परिवार की महिलाओं द्वारा नदी से पवित्र जल भरकर नौ कलश लाने से हुई। स्मारक स्थल पर विधिवत कलश स्थापना और दीप प्रज्वलन के बाद चरितर टाना भगत ने ध्वजारोहण किया। गोवर्धन टाना भगत ने पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों ने थोलवा व भोला टाना भगत सहित बिरसा, शनि, साधु, एतवा, ठीबरा, मकू और छोटेया टा...