निंद्रा में टाना भगत स्मृति दिवस सह मेला आज
लातेहार, मार्च 29 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के निंद्रा स्थित स्मारक स्थल पर आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाले नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति दिवस सह भव्य मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में शनिवार को मेला स्थल के समीप रोहित यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मेला स्थल को साफ-सुथरा एवं अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समारोह को भव्य और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.