मुंगेर, मार्च 24 -- असरगंज, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर असरगंज नगर पंचायत स्थित श्री सरस्वती चैती दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री राम कथा में सोमवार को खगड़िया से पधारी कथावाचक अर्चना भारती ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने निस्वार्थ प्रेम को ईश्वर से जुड़ने का मार्ग बताया। कथावाचक अर्चना भारती ने अपने प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश मानवीय रिश्ते स्वार्थ पर आधारित होते हैं। उन्होंने तुलसीदास की पंक्ति स्वार्थ लगे कर सब प्रीति का उल्लेख करते हुए बताया कि, सांसारिक संबंध बनते और बिगड़ते रहते हैं, क्योंकि वे स्वार्थ से प्रेरित होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि हम भगवान से निस्वार्थ भाव से प्रेम करें और उनसे सच्चा संबंध जोड़ लें, तो वह संबंध कभी टूटता नहीं है। इस बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने भगवान श्...